सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Son of retired SubInspector shot in front of police post; 25,000 bounty arrested after encounter

Moradabad: चाैकी के सामने सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे को मारी गोली, 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

डिजिटल टीम, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 05 Jun 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार

लाइनपार चौकी के सामने हुए गोलीकांड में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी मनीष को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवेक उर्फ सोनू को गोली मारने के मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Moradabad: Son of retired SubInspector shot in front of police post; 25,000 bounty arrested after encounter
रिटायर्ड दरोगा के बेटे पर फायरिंग करने का आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मझोला की लाइनपार पुलिस चौकी के सामने पीएसी के सेवानिवृत्त दरोगा धनीराम के बेटे विवेक कुमार उर्फ सोनू को गोली मारने में वालों में शामिल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश मनीष को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सिविल लाइंस के कांशीराम नगर मऊ निवासी पीएसी से सेवानिवृत्त दरोगा धनीराम ने मझोला थाने में सोमवार की रात रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सोमवार को उनके बेटे विवेक उर्फ सोनू के साथी आर्यन चौधरी का बुद्धि विहार गोल चक्कर पर नारियल के कारोबार को लेकर जीशान से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की रात यह लोग लाइन पार चौकी में समझौता करने गए थे। समझौता करने के बाद विवेक और उसके साथी आर्यन व अन्य लोग अपने अपने घर लौट रहे थे। रात करीब पौने नौ बजे पुलिस चौकी के सामने ही मझोला के बैंक कॉलोनी निवासी वरुण ठाकुर, दीपक, अंकित, मनीष, संतोष और अमन ठाकुर ने घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos


विवेक के कंधे में गोली लगी और वह घायल हो गया था। घटना के बाद आरोपी दिल्ली रोड की ओर भाग गए थे। एसएसपी ने आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थी।

बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली कि एक आरोपी मनीष नया मुरादाबाद में मौजूद हैं। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के टोडी वाजिदपुर निवासी मनीष को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed