{"_id":"6a216add272a57abe90bb1c3","slug":"up-rape-of-differently-abled-dalit-teenager-in-rampur-search-underway-for-youth-from-another-community-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रामपुर में दिव्यांग दलित किशोरी से दुष्कर्म, दूसरे समुदाय के युवक की तलाश, गांव में भारी तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामपुर में दिव्यांग दलित किशोरी से दुष्कर्म, दूसरे समुदाय के युवक की तलाश, गांव में भारी तनाव
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
Published by: Vimal Sharma
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार
शाहबाद में दूसरे समुदाय की दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना के बाद गांव में भारी तनाव बना हुआ है।
शाहबाद में घटना की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद माहाैल तनावपूर्ण बन गया। अफसरों के हरकत में आने के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Trending Videos
आरोप है कि गांव का ही रहने वाला साबिर बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे दिव्यांग किशोरी के घर में घुस गया। इसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित पक्ष और दलित समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग कार्रवाई की मांग को लेकर एकत्र हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों को शांत कराया। साथ ही पुलिस पीड़िता और उसकी मां को साथ ले गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी युवक घटना के बाद से फरार हो गया। उसकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।