सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Moradabad and Bijnor Become Favorite Sanctuaries for Sarus Cranes; No Pair Sighted in Amroha for Four Year

UP: मुरादाबाद-बिजनौर बने सारस की पसंदीदा पनाहगाह, अमरोहा में चार साल से नहीं दिखा जोड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 04 Jun 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

मंडल में राज्य पक्षी सारस की सबसे अधिक संख्या बिजनौर और मुरादाबाद में है। अमरोहा में पिछले चार वर्षों से एक भी सारस जोड़ा नहीं देखा गया है। वन विभाग 15 और 16 जून को विशेष गणना अभियान चलाएगा।

UP: Moradabad and Bijnor Become Favorite Sanctuaries for Sarus Cranes; No Pair Sighted in Amroha for Four Year
सारस - फोटो : वन विभाग
विज्ञापन

विस्तार

उम्र भर जोड़े में रहने वाले राज्य पक्षी सारस को मंडल के मुरादाबाद और बिजनौर जिले खूब भा रहे हैं। मुरादाबाद में सारस की संख्या करीब 50 तो बिजनौर में यहां से तीन गुना यानी 150 है। रामपुर, संभल व अमरोहा में इस पक्षी का बसेरा कम है। वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अमरोहा में तो पिछले चार साल से सारस का एक भी जोड़ा नहीं देखा गया है।



संभल में 10 से 14 और रामपुर में छह से आठ सारस होने की संभावना है। पुराने आंकड़े भी यहीं बयां कर रहे हैं। इस वर्ष मंडल के जिलों में 15 और 16 जून को सारस की गणना होगी। वन विभाग के मुताबिक गणना के लिए एक ही समय पर अलग-अलग टीमें सारस के अलग-अलग ठिकानों पर जाकर फोटोग्राफी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही समय पर सभी स्थानों के फोटो शूट होने के बाद जीपीएस टैगिंग के साख उनकी गिनती की जाती है। हालांकि अमरोहा में सारस के न मिलने पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सारस मुख्य रूप से नमी वाली जगह (वेटलैंड), दलदली इलाकों, तालाबों, झीलों के पास रहना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


उन्हें अपना घोंसला बनाने और शिकार से बचने के लिए पानी से घिरे सुरक्षित और शांत प्राकृतवास की आवश्यकता होती है। मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों में इस तरह के स्थान मिल जाते हैं। विभाग इस बार अमरोहा में अधिक फोकस के साथ सारस की खोज करेगा।  विशेषज्ञ बताते हैं कि दुनिया का उड़ने वाले पक्षियों में सारस सबसे लंबा होता है। 

पिछले कुछ वर्षों में सभी स्थानों पर सारस की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उम्मीद है कि इस बार और अच्छे आंकड़े मिलेंगे। अमरोहा में विशेष ध्यान रहेगा। वहां ऐसे स्थानों की खोज की जाएगी, जहां सारस निवास कर सकें। - आदर्श कुमार, मंडलीय वन संरक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed