सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pregnant married woman lodged FIR against nine including her husband

Amroha News: गर्भवती विवाहिता ने पति समेत नौ पर दर्ज कराई प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 04 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Pregnant married woman lodged FIR against nine including her husband
विज्ञापन
डिडौली। ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसके साथ मारपीट की गई और देवर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। पिटाई के कारण विवाहिता का गर्भपात हो गया। मामले में विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता की शादी 4 जून 2025 को मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि 20 जनवरी की रात पति और अन्य ससुरालियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके पेट में गंभीर चोटें आईं। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें गर्भस्थ शिशु की मृत्यु होने की जानकारी मिली। मारपीट के कारण ही उसका गर्भपात हुआ। 24 फरवरी को उसका चचेरा देवर कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता का आरोप है कि घटना की जानकारी देने पर भी ससुराल पक्ष ने उसका साथ नहीं दिया और उसे ही प्रताड़ित किया। लगातार उत्पीड़न और धमकियों से परेशान होकर विवाहिता अपने मायके डिडौली पहुंची और परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि विवाहिता की शिकायत के आधार पर पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद, चचेरा ससुर, चचेरा तथा एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed