सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Umang Dairy supervisor robbed of bike, mobile and Rs 25,000

Amroha News: उमंग डेयरी के सुपरवाइजर से बाइक, मोबाइल, 25 हजार रुपये की लूट

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 04 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Umang Dairy supervisor robbed of bike, mobile and Rs 25,000
विज्ञापन
गजरौला। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिन दहाड़ेे उमंग डेयरी के सुपरवाइजर से 25 हजार रुपये, बाइक और मोबाइल लूट लिया। विराेध करने पर उसकी पिटाई की। वारदात को अंजाम देकर बदमाश नगर की तरफ भाग गए। उनकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने परिचित के फोन से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी-112 ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव रहदरा निवासी अजय कुमार उमंग डेयरी में सुपरवाइजर हैं। उनका कहना है कि वह बुधवार को ड्यूटी कर घर के लिए निकले। कुछ काम बैंक में था। उसे करने के बाद करीब 3 बजे घर जा रहे थे। वह
विज्ञापन
विज्ञापन

अहरौला फाटक के निकट पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए। तीनों ने ओवरटेक कर उसके आगे अपनी बाइक लगा दी। उसे तमंचों के बल पर कब्जे में ले लिया। सुपरवाइजर से 25 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। विरोध करने पर अजय के साथ मारपीट की। इसके बाद बाइक सवार बदमाश नगर की तरफ भाग गए। उनकी तस्वीर नगर के एक दुकानदार के यहां लगे सीसीटीवी कैमरेे में कैद हो गई। कुछ देर बाद अजय के परिवार का युवक आया। उसे अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। उसके फोन से यूपी-112 पहुंची और घटना की जानकारी ली। थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जांच की। इंस्पेक्टर क्राइम राम सजीवन का कहना है कि लूट का मामला सामनेे आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed