{"_id":"6a2147f4136666b53d06094b","slug":"prayagraj-family-murder-case-accused-stayed-with-bodies-overnight-know-full-story-in-hindi-2026-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: चार लाश और 11 घंटे साथ, हार्पिक और ब्लीचिंग पाउडर से धोया खून, नहाया और फिर ताला लगाकर चला गया; पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चार लाश और 11 घंटे साथ, हार्पिक और ब्लीचिंग पाउडर से धोया खून, नहाया और फिर ताला लगाकर चला गया; पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 04 Jun 2026 03:10 PM IST
सार
प्रयागराज में हुए वैश्य परिवार हत्याकांड के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज और कॉल डीटेल अहम साबित हुए। अभिषेक वैश्य और आरोपी शनि गुप्ता के बीच लगातार फोन पर हुई बातचीत ने पुलिस को सीधे हत्यारोपी तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
Prayagraj mass murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज के साउथ मलाका में वैश्य परिवार के चार लोगों की हत्या का आरोपी शनि गुप्ता वारदात के बाद करीब 11 घंटे तक उसी मकान में शवों के बीच रहा। उसने पूरी रात साक्ष्य मिटाए। पूरे घर में घूम-घूमकर कई बार खून के धब्बे साफ किए। खून से सनने के बाद उसी मकान में नहाया भी।
साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद सन्नाटा पसरा दिखा
- फोटो : अमर उजाला
खून के धब्बे मिटाने के लिए हार्पिक, ब्लीचिंग पाउडर का भी इस्तेमाल
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चारों हत्याओं के बाद सबसे पहले घर में मौजूद जेवर और नकदी समेटी। इसके बाद शवों के आसपास फैले खून और संघर्ष के निशानों को मिटाने का काम शुरू किया। खून के धब्बे साफ करने के लिए डिटर्जेंट पाउडर, हार्पिक, ब्लीचिंग पाउडर, हल्दी और सरसों के तेल का इस्तेमाल किया।

Trending Videos
साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद गेट पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
फर्श को कई बार गर्म पानी और डिटर्जेंट से धोया, ताकि खून के दाग और फोरेंसिक साक्ष्य नष्ट हो जाएं। पुलिस को घटनास्थल से पानी में भीगी आरोपी की टी-शर्ट और सफाई में इस्तेमाल किए गए कपड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
अभिषेक के शव को दुकान के भीतर किया बंद
आरोपी को आशंका थी कि शवों से उठने वाली दुर्गंध से पड़ोसियों को घटना की जानकारी हो सकती है। इसलिए उसने सभी के शवों को कंबल और रजाई से ढक दिया था। अलमारी से कपड़े निकालकर भी शवों के ऊपर डाल दिए थे। अभिषेक के शव को दुकान के भीतर ही बंद कर दिया, ताकि शव जल्दी नजर न आए और दुर्गंध बाहर न पहुंचे।

साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कॉल डिटेल और सीसीटीवी साबित हुए अहम... आखिरी बातचीत से बढ़ा शक
वैश्य परिवार हत्याकांड के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज और कॉल डीटेल अहम साबित हुए। अभिषेक वैश्य और आरोपी शनि गुप्ता के बीच लगातार फोन पर हुई बातचीत ने पुलिस को सीधे हत्यारोपी तक पहुंचा दिया।
वैश्य परिवार हत्याकांड के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज और कॉल डीटेल अहम साबित हुए। अभिषेक वैश्य और आरोपी शनि गुप्ता के बीच लगातार फोन पर हुई बातचीत ने पुलिस को सीधे हत्यारोपी तक पहुंचा दिया।