{"_id":"6a2116118257087735048129","slug":"sp-lohia-vahini-state-secretary-dies-in-a-road-accident-the-accident-took-place-late-night-in-civil-lines-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : सड़क हादसे में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव की मौत, देर रात सिविल लाइंस में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : सड़क हादसे में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव की मौत, देर रात सिविल लाइंस में हुआ हादसा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार
Prayagraj News : सिविल लाइंस में बुधवार देर रात हुए हादसे में सपा नेता रत्नेश यादव की मौत हो गई। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रत्नेश यादव की कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल रत्नेश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
सड़क हादसे में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सिविल लाइंस क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी के युवा नेता, कारोबारी और सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रत्नेश यादव की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार, समर्थकों और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा डोसा प्लाजा चौराहा से नेक्सा शोरूम की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ।
Trending Videos
रत्नेश यादव अपनी कार से जा रहे थे तभी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित पीपल के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और रत्नेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रत्नेश यादव समाजवादी पार्टी से जुड़े सक्रिय युवा नेता थे और लोहिया वाहिनी में प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत थे। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण युवाओं के बीच उनकी अच्छी पहचान थी। उनके निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक उनके आवास पहुंचने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।