सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police negligence in the Vaishya family murder case has led to the suspension of two policemen, including the

Prayagraj : वैश्य परिवार हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही पर गिरी गाज, चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Jun 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Prayagraj Crime News : साउथ मलाका चौराहा के पास कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अनीता वैश्य, बेटी मीनाक्षी और बेटे अभिषेक की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

Police negligence in the Vaishya family murder case has led to the suspension of two policemen, including the
साउथ मलाका हत्याकांड मामले में चौकी इंचार्ज और दरोगा निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

साउथ मलाका चौराहा के पास कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अनीता वैश्य, बेटी मीनाक्षी और बेटे अभिषेक की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कोतवाली थाने में तैनात नाइट इंचार्ज मुलायम सिंह यादव और साउथ मलाका चौकी प्रभारी रोहित गौड़ को निलंबित कर दिया गया है।

Trending Videos


हत्या की वारदात के बाद जब देर रात करीब एक बजे आरोपी शनि गुप्ता अपने घर नहीं पहुंचा तो उसका भाई साउथ मलाका चौकी पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस ने सूचना को गंभीरता से नहीं लिया और समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की। बाद में साउथ मलाका स्थित बंद मकान से वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अनीता, बेटी मीनाक्षी और बेटे अभिषेक के शव बरामद होने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण की समीक्षा के बाद पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए नाइट इंचार्ज मुलायम सिंह यादव और चौकी प्रभारी रोहित गौड़ को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed