सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four Munnabhais caught in Lucknow, Jaunpur and Chitrakoot, were giving TGT exam in place of others

TGT Exam : लखनऊ, जौनपुर और चित्रकूट में पकड़े गए चार मुन्नाभाई, दूसरे की जगह दे रहे थे टीजीटी परीक्षा

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Jun 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

TGT Exam News : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) 2022 भर्ती परीक्षा में चार मुन्नाभाई पकड़े गए हैं। बॉयोमेट्रिक सत्यापन में इनको लखनऊ, मिर्जापुर, जौनपुर और चित्रकूट में परीक्षा केंद्रों पर पकड़ा गया है।

Four Munnabhais caught in Lucknow, Jaunpur and Chitrakoot, were giving TGT exam in place of others
टीजीटी परीक्षा में पकड़े गए मुन्नाभाई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) 2022 भर्ती परीक्षा में चार मुन्नाभाई पकड़े गए हैं। बॉयोमेट्रिक सत्यापन में इनको परीक्षा केंद्रों पर पकड़ा गया है। लखनऊ, मिर्जापुर, जौनपुर और चित्रकूट में चारों मुन्नाभाई दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। बॉयोमेट्रिक जांच में पकड़ में आने के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बरेली के एक संदिग्ध परीक्षार्थी के आधार कार्ड की जांच संदेह के आधार पर की जा रही है। 

Trending Videos


प्रदेश के 36 केंद्रों पर चल रही है परीक्षा

यूपीईएसएससी की ओर से टीजीटी परीक्षा प्रदेश के 36 केंद्रों पर आयोजित की गई है। यह परीक्षा तीन और चार जून को दो-दो पालियों में होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। एआई आधारित एकीकृत नियंत्रण कमांड कक्ष से इसकी निगारानी की जा रही है। साथ ही एसटीएफ की टीमें भी परीक्षा को सकुलश संपन्न कराने के लिए अलर्ट मोड में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा के लिए सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई थी। सघन तलाशी के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। करीब चार वर्ष बाद हो रही टीजीटी 2022 परीक्षा में 8,68,531 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रयागराज समेत प्रदेश के 36 जिलों में 614 केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और 2:30 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed