सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad High Court will recruit 543 posts

Allahabad High Court Recruitment: स्नातक युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हाईकोर्ट में 543 पदों पर होगी भर्ती

अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: Akash Dubey Updated Tue, 02 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार

हाईकोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर और कंप्यूटर असिस्टेंट के 543 पदों पर भर्ती निकाली है। स्नातक युवा 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट अनिवार्य है।

Allahabad High Court will recruit 543 posts
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक युवाओं के लिए खुशखबरी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर (आरओ), असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (एआरओ) और कंप्यूटर असिस्टेंट (सीए) के 543 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 

Trending Videos

उम्मीदवार हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जाकर 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 543 रिक्त पदों में रिव्यू ऑफिसर के 138, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के 380 और कंप्यूटर असिस्टेंट के 25 पद शामिल हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,200 रुपये, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1,000 रुपये निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरणों के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed