{"_id":"6a2116032d93bc191900418d","slug":"prayagraj-family-murder-case-son-betrayed-parents-friend-betrayed-friend-know-details-in-hindi-2026-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में चार का कत्ल: बेटा मां-बाप का न हुआ सगा, दोस्त ने दोस्त को दिया दगा; शनि ने बताया अभिषेक को क्यों मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में चार का कत्ल: बेटा मां-बाप का न हुआ सगा, दोस्त ने दोस्त को दिया दगा; शनि ने बताया अभिषेक को क्यों मारा
अमित गुप्ता, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:29 PM IST
सार
प्रयागराज के वैश्य परिवार हत्याकांड में आरोपी शनि ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि अभिषेक मेरा आधा हिस्सा नहीं देना चाह रहा था। जो अपने माता-पिता का न हुआ उस पर कैसे भरोसा करता, इसलिए मार दिया।
विज्ञापन
1 of 15
अरोपी शनि
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रयागराज के वैश्य परिवार हत्याकांड में पारिवारिक रिश्तों और दोस्ती पर भरोसे की ऐसी रूह कंपा देने वाली कहानी सामने आई, जिसे सुनकर हर कोई स्तब्ध है। लोग भरोसा नहीं कर पा रहे कि एक मकान के भीतर माता-पिता और बेटे के रिश्ते की दीवार कब दरक कर भरभरा गई। बेटे के सामने पूरे परिवार को खत्म करने तक की नौबत आ गई।
जिस दोस्त को परिवार के ऊपर रखकर उनकी हत्या के लिए चुना, वहां भी दगाबाजी सामने आई। पहले अभिषेक ने शनि को बंटवारे में वाजिब हिस्सा नहीं दिया, फिर शनि ने सारे जेवर हड़पने के लिए दोस्त का ही कत्ल कर दिया। यानी कौन किस पर भरोसा करे... यह बात सभी के मन में कौंध रही है। घटना स्थल पर लोग यही कहते सुने गए कि बेटा मां-बाप का सगा न हुआ और दोस्त ने दोस्त को दगा दे दिया।
2 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
शनि ऐसे शामिल हुआ हत्याकांड में
आरोपी शनि गुप्ता समोसे-कचौड़ी की दुकान चलाता था। दोनों के बीच सिर्फ कारोबारी संबंध नहीं थे, बल्कि कई वर्षों पुरानी गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे। घंटों समय बिताते थे। इसी दोस्ती का फायदा उठाकर अभिषेक ने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या में शनि को शामिल किया। बाद में लालच में आकर शनि ने अभिषेक को भी मौत के घाट उतार दिया।
Trending Videos
3 of 15
साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद सन्नाटा पसरा दिखा
- फोटो : अमर उजाला
भरोसे के सवाल पर बढ़ा था दोनों में विवाद
मुट्ठीगंज निवासी आरोपी शनि गुप्ता ने बताया कि घर से गहने लूटने के बाद अभिषेक उसे पूरा हिस्सा नहीं दे रहा था। बार-बार कह रहा था कि अभी इतना सामान ले जाओ, बाकी बाद में हिसाब कर लेंगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शनि ने बताया कि विवाद के दौरान उसने अभिषेक से भरोसे को लेकर सवाल किया? कहा कि जब तुम संपत्ति के लिए अपने माता-पिता के नहीं हुए तो मुझे बचा हुआ हिस्सा क्यों दोगे? तुम पर कैसे भरोसा किया जा सकता है। इसके बाद मामला बढ़ गया और दोनों के बीच गालीगलौज होने लगी। गुस्से में आकर लोहे की रॉड से अभिषेक के सिर पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद गेट पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
भांजे की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर
कीडगंज निवासी मंजीत केसरवानी ने पुलिस को तहरीर देकर घटनाक्रम की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने हत्या, साजिश, लूट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
5 of 15
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
जिस बेटे को गोद में खिलाया उसी ने उजाड़ दिया पूरा परिवार...
जिस बेटे को माता-पिता ने दुलार और प्यार से बड़ा किया, उसी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रच डाली। घटना से स्तब्ध पड़ोसी और रिश्तेदार इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।