{"_id":"6a209040d7ebfff639076e0c","slug":"firing-at-iftm-university-two-students-injured-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-917268-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आईएफटीएम के पास छात्रों के दो गुट भिड़े, फायरिंग से मचा हड़कंप, मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आईएफटीएम के पास छात्रों के दो गुट भिड़े, फायरिंग से मचा हड़कंप, मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
सार
मुरादाबाद के आईएफटीएम विश्वविद्यालय के पास छात्रों के दो गुटों में विवाद और मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान हुई फायरिंग में छर्रे लगने से दो छात्र घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली रोड स्थित आईएफटीएम विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी गई। जिसमें छर्रे लगने से दो छात्र घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। किसी भी पक्ष ने थाने में अब तक तहरीर नहीं दी है।
विश्वविद्यालय में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे लाइब्रेरी के सामने मैकेनिकल डिप्लोमा तृतीय वर्ष के दो छात्र अनुज और प्रशांत खड़े थे। दोनों छात्र अमरोहा के रहने वाले हैं। इसी दौरान दूसरे गुट के चार छात्र और आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। दोनों गुटों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान छात्रों ने फायरिंग भी की। जिसमें छर्रे लगने से छात्र अनुज और प्रशांत घायल हो गए। इसके बाद हमलावर छात्र भाग गए।
Trending Videos
सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी और पाकबड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल छात्रों तथा अन्य लोगों से पूछताछ की। घायल छात्र थाने पहुंचे और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
आईएफटीएम विवि के चीफ प्रॉक्टर सरदार हरप्रीत सिंह का कहना है कि घटना विवि के बाहर हुई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। सीओ हाईवे राजेश कुमार का कहना है कि फायरिंग की सूचना तो मिली है लेकिन तहरीर नहीं आई है।