सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Jayant Chaudhary Sets His Sights on SP Stronghold; To Lay Political Groundwork from Thakurdwara

UP: सपा के गढ़ पर जयंत चौधरी की नजर, ठाकुरद्वारा से तैयार करेंगे सियासी जमीन, रैली को करेंगे संबोधित

संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 04 Jun 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा में राष्ट्रीय लोकदल की रैली को केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजनीतिक तौर पर भी यह रैली महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

UP: Jayant Chaudhary Sets His Sights on SP Stronghold; To Lay Political Groundwork from Thakurdwara
रालोद नेता जयंत चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

ठाकुरद्वारा में राष्ट्रीय लोकदल की रैली बृहस्पतिवार को सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में होगी। रैली के लिए मैदान में वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी संबोधित करेंगे।



रालोद के पदाधिकारी रैली को सफल बनाने में जुटे हैं। जारी कार्यक्रम के मुताबिक रालोद प्रमुख जयंत चाैधरी दिल्ली से कार से दोपहर 3:30 बजे ठाकुरद्वारा पहुंचेंगे। जहां वह रालोद की रैली को संबोधित करेंगे। शाम पांच बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंत चाैधरी पूर्व विधायक विजय यादव के आवास पर भी जा सकते हैं। रैली को सफल बनाने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने पूर्व विधायक विजय यादव के साथ दिन रात एक कर दिया है। कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव घूम कर रैली को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
Trending Videos


2007 में रालोद ने ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से हाजी मुख्तार सैफी को अपना उम्मीदवार बनाया था। तब बसपा उम्मीदवार विजय यादव चुनाव जीतकर विधायक बने थे। भाजपा के टिकट के दावेदारों में आपसी खींचतान के कारण रालोद की ठाकुरद्वारा सीट पर नजर है। इस सीट पर रालोद से विजय यादव मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

भाजपा और सपा का गढ़ रहा है ठाकुरद्वारा
ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र भाजपा और सपा का गढ़ माना जाता है। 1991 से 2012 तक पांच बार भाजपा का कब्जा रहा। जबकि 2014 से 2022 तक तीन बार सपा इस विधानसभा क्षेत्र में अपना झंडा बुलंद कर चुकी है। एनडीए गठबंधन में शामिल रालोद का रैली के जरिए क्षेत्र में अपनी पार्टी को मजबूत करने का यह प्रयास माना जा रहा है।

काशीपुर से आने वाले बड़े वाहनों पर रहेगी रोक
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली के चलते पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। रैली स्थल के आसपास से चलने वाली प्राइवेट बसों और अन्य बड़े वाहनों पर वहां से गुजरने पर प्रतिबंध रहेगा। उत्तराखंड काशीपुर से आने वाले बड़े वाहनों को रोक रहेगी। सिर्फ छोटे वाहन आ सकेंगे।

जबकि स्योहारा, सुरजननगर, जसपुर से आने वाले बड़े वाहनों को दारापुर, मदारपुर व रतूपुरा से निकाला जाएगा। रैली में आने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के लिए मंडी के पास, रतूपुरा चौराहे पर गौरव चौहान की जगह में, मुरादाबाद की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं और जनता के लिए बंद पड़े स्लॉटर हाउस के पास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

क्राइम इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रैली स्थल पर आने वाले रास्तों पर भी बैरिकेडिंग होगी। रैली शुरू होने पर पूर्व विधायक के आवास तक जाने वाले रास्तों को पूरी तरह बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed