सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Wife killed in front of children; struck with a brick and a weapon; it was a love marriage

Moradabad: बच्चों के सामने पत्नी को मार डाला, ईंट और हथियार से किए वार, छह साल पहले किया था प्रेम विवाह

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनाठेर (मुरादाबाद) Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 05 Jun 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार

मैनाठेर के रसूलपुर हमीर गांव में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के समय घर में तीन छोटे बच्चे मौजूद थे। आसपास के लोगों के आने के बाद आरोपी भाग गया। 

Moradabad: Wife killed in front of children; struck with a brick and a weapon; it was a love marriage
मुरादाबाद में सना की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर हमीर में शुक्रवार सुबह विवाद के बाद युवक ने कथित ताैर पर पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के समय घर में दंपती के तीन छोटे बच्चे मौजूद थे। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से भाग गया।



उसके ससुरालियों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गांव निवासी सना ( 25) का करीब छह वर्ष पहले गांव के ही नसीम से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही तोड़ दिया दम
आरोप है कि इसके बाद नसीम ने सना पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका का मायका घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। बताया गया कि वारदात के बाद सना की छह वर्षीय बेटी आयत दौड़कर अपनी नानी के घर पहुंची और घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
Trending Videos


सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। परिजनों के अनुसार नसीम ट्रक चालक है और तीन दिन पहले काम पर गया था। वह बृहस्पतिवार देर शाम ही ट्रक लेकर गांव लौटा था। मृतका के पिता इमरान का आरोप है कि नसीम उनकी बेटी को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।

उन्होंने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना में तीन अन्य लोगों की भी भूमिका हो सकती है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed