सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Live video of crane falling on Ballabhgarh-Jewar Expressway surfaced in three people crushed to death

20 सेकेंड में उजड़ गईं तीन जिंदगियां: बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे हादसे का लाइव वीडियो, हादसे में तीन की गई जान

संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 05 Jun 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर हादसे का 20 सेकेंड का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेज आंधी-तूफान के बीच दो विशाल गैन्ट्री क्रेन एक-एक कर कंटेनर पर गिरती दिख रही हैं। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Live video of crane falling on Ballabhgarh-Jewar Expressway surfaced in three people crushed to death
जेवर फ्लाईओवर हादसे का लाइव वीडियो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फरीदाबाद जिले के पनहेड़ा खुर्द गांव के पास जेवर एयरपोर्ट से जुड़े फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महज 20 सेकेंड के भीतर तेज आंधी-तूफान के दौरान दो विशाल गैन्ट्री क्रेन एक-एक कर गिरती दिखाई दे रही हैं। इस हादसे में एक इंजीनियर और दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Trending Videos




बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे निर्माण स्थल पर अचानक तेज आंधी-तूफान आ गया। उस समय करीब 20 मजदूर फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगे थे। खराब मौसम को देखते हुए कर्मचारी सुरक्षित स्थान की तलाश में फ्लाईओवर के नीचे रखे कंटेनर में चले गए। इसी दौरान 100 टन क्षमता वाली दोनों गैन्ट्री क्रेन अपने ट्रैक से खिसक गईं और संतुलन बिगड़ने के कारण सीधे कंटेनर के ऊपर गिर पड़ीं। कंटेनर के नीचे दबने से चार लोग फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Live video of crane falling on Ballabhgarh-Jewar Expressway surfaced in three people crushed to death
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में पंजाब के गुरदासपुर निवासी इंजीनियर सत्तार (29), राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी मजदूर मनीष (30) और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी जयदेव (21) की मौत हो गई। वहीं पश्चिम बंगाल के कैलाशपुरा निवासी मानिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Live video of crane falling on Ballabhgarh-Jewar Expressway surfaced in three people crushed to death
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए। भारी मशीनों की मदद से करीब नौ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रात लगभग 10 बजे तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। घायल मानिक को जीवित बचा लिया गया।

विज्ञापन

निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी धीरज ने आरोप लगाया कि गैन्ट्री क्रेन के ब्रेक नहीं लगाए गए थे, जिसके कारण तेज हवा में वे ट्रैक से खिसक गईं। वहीं निर्माण कंपनी एपीसीओ प्रोजेक्ट्स का दावा है कि तेज आंधी के कारण क्रेन के ब्रेक फेल हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फरीदाबाद के डीसी आयुष सिन्हा ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed