फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Inauguration of the Shrimad Bhagwat Mahapuran Gyan Yajna with a Kalash Yatra.

Almora News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the Shrimad Bhagwat Mahapuran Gyan Yajna with a Kalash Yatra.
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। झांकर सैम मंदिर में सोमवार को नाग पंचमी के शुभ अवसर पर कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों और जयकारों के बीच ढोल दमाऊ की थाप के साथ श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथावाचक आचार्य संदीप भट्ट ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के महत्व और भगवान की भक्ति का संदेश दिया। कथावाचक आचार्य संदीप भट्ट ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण केवल कथा नहीं, बल्कि मनुष्य को जीवन जीने की सही दिशा दिखाने वाला आध्यात्मिक ग्रंथ है। भगवान के नाम का स्मरण और भक्ति करने से मनुष्य के भीतर सद्भाव, संस्कार और सकारात्मक विचारों का संचार होता है। उन्होंने कहा कि सांसारिक मोह-माया में उलझे मनुष्य को अपने जीवन में कुछ समय ईश्वर के चिंतन और सत्संग के लिए अवश्य निकालना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा के प्रत्येक प्रसंग को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। कथा उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया जहां श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान झांकर सैम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष देवी दत्त पांडे , विपिन भट्ट,गीता भट्ट, मुन्नी देवी,योगेश भट्ट, हंशा दत्त, प्रहलाद सिंह, भगवान सिंह, महेंद्र सिंह मेहता सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed