{"_id":"6a849fec2a1cec455a02a415","slug":"spectators-are-flocking-to-enjoy-the-thrill-of-a-cricket-match-under-floodlights-almora-news-c-232-1-alm1015-147482-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दूधिया रोशनी में क्रिकेट मैच का रोमांच, लुत्फ उठाने उमड़ रहे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दूधिया रोशनी में क्रिकेट मैच का रोमांच, लुत्फ उठाने उमड़ रहे दर्शक
Tue, 18 Aug 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एडम्स क्रिकेट क्लब की ओर से एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित एडम्स नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। रात में खेले जा रहे मुकाबलों में खिलाड़ी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के तहत बीती रात खेले गए दो मुकाबलों में भंचक सेवन और रॉयल सेवन ने जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला भंचक सेवन और अल्मोड़ा अटैकर्स के बीच खेला गया। भंचक सेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा अटैकर्स की टीम 9.2 ओवर में छह विकेट खोकर 45 रन ही बना सकी और 20 रन मैच गंवा दिया। दूसरे मुकाबले में सहयोग सेवन और रॉयल सेवन आमने-सामने थीं। सहयोग सेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल सेवन की टीम ने नौ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाकर रोमांचक जीत हासिल की। इस दौरान भूपेंद्र बिष्ट, धीरज बिष्ट, खजान पांडे, दिव्यांशु बिष्ट, पारस कांडपाल, त्रिलोक रौतेला, नीरज सांगा और प्रकाश बिष्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे।