सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jab Khuli Kitab movie will be released today, Almora's artistes will be seen

Almora News: जब खुली किताब फिल्म आज होगी रिलीज, दिखेंगे अल्मोेड़ा के कलाकार

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 05 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Jab Khuli Kitab movie will be released today, Almora's artistes will be seen
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सौरभ शुक्ला की फिल्म ''जब खुली किताब'' में अल्मोड़ा के कलाकार भी अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी गिरीश धवन, कमलेश पांडे, दीवान कनवाल, बाल कलाकार के रूप में शिवाय पोखरिया और रक्षित तिवारी ने सुंदर अभिनय किया है। जया शाह, विमल बोरा आदि ने इस फिल्म में लाफ्टर क्लब के सदस्य का रोल निभाया है। प्रियंक उप्रेती पंकज कपूर के समधी बने हैं। नैनीताल के रंगकर्मी अनिल घिल्डियाल, एचएस राना, मदन कुमार, राजेश आर्य, बिजेंदर कौर, रानीखेत के जीवन सिंह, लखनऊ के सुनील वर्मा ने अभिनय किया। गिरीश धवन ने बताया कि इस फिल्म में एक बूढ़े कपल के रिश्ते की कहानी देखने को मिलेगी जो शादी के 50 साल बाद तलाक लेना चाहता है। पंकज कपूर, डिंपल कपाड़िया, अपारशक्ति खुराना, समीर सोनी जैसे तमाम सितारे इसमें नजर आएंगे। स्थानीय कलाकारों को भी इस फिल्म में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म की शूटिंग रानीखेत सहित अन्य स्थानों पर हुई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed