{"_id":"69c4228728c6bcbce805a54e","slug":"the-government-is-moving-ahead-on-the-path-of-development-with-fairness-and-transparency-verma-almora-news-c-232-1-shld1002-141306-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ विकास के रास्ते पर अग्रसर : वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ विकास के रास्ते पर अग्रसर : वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धामी सरकार के चार साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला में बुधवार को मल्ला महल में बहुउद्देशीय शिविर व जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का प्रसारण किया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने बीते चार वर्षों में विकास के साथ-साथ सुशासन की नई कार्य संस्कृति स्थापित की है। राज्य की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है व जीएसडीपी और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि दर्ज की गई है। रोजगार के अवसरों में विस्तार करते हुए हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। नकल विरोधी कानून के माध्यम से भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाया गया है। मुख्य अतिथि नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीते चार वर्षों में उत्तराखंड ने विकास, विश्वास और सुशासन का एक सशक्त मॉडल प्रस्तुत किया है। सरकार निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ विकास के रास्ते पर अग्रसर है।
जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैड़ा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, दायित्वधारी गंगा बिष्ट ने भी विचार रखे। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन जिले के सभी नागरिकों को बेहतर सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनसामान्य को योजनाओं की जानकारी व सेवाएं प्रदान कीं। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, पलायन आयोग सदस्य अनिल साही, गौरव पांडे, गोविंद सिंह पिलख्वाल, बिट्टू कर्नाटक, रमेश बहुगुणा, रवि रौतेला, सिकंदर पंवार, मनोज सनवाल आदि मौजूद रहे।
धुरंधर धामी सेल्फी प्वाॅइंट पर भीड़
कार्यक्रम में धुरंधर धामी के रूप में सेल्फी प्वाॅइंट की भी स्थापना की गई थी। इस सेल्फी प्वाॅइंट पर बड़ी संख्या में लोगों ने धुरंधर धामी के साथ सेल्फी ली। लोगों ने बड़े उत्साह से धामी के साथ सेल्फी लेकर उनकी बढ़ती लोकप्रियता को जाहिर किया।
22.5 लाख के चेक वितरित
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक सहयोग के रूप में 22,50000 रुपये के चेक वितरित किए गए। इस आर्थिक सहयोग से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिए जाने के साथ-साथ महिलाओं की आर्थिकी में वृद्धि होगी।
सूचना विभाग की प्रचार सामग्री हुई वितरित
जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया। लोगों ने बड़ी उत्सुकता से पुस्तकों को प्राप्त किया व सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से परिचित हुए।
Trending Videos