सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Preparations for the historic Syalde Bikhoti fair have begun.

Almora News: ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेले की तैयारियां हुईं शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 23 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the historic Syalde Bikhoti fair have begun.
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पाली पछाऊं के ऐतिहासिक स्याल्दे बिखोती मेले का आयोजन 13 अप्रैल से होगा। इसकी तैयारियों के संबंध में नगर पंचायत सभागार में बैठक की गई।
Trending Videos

नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। मेले को भव्य रूप प्रदान करने पर जोर दिया गया। तय किया गया कि 13 अप्रैल को शाम चार बजे विभांडेश्वर मंदिर परिक्रमा के साथ बिखोती मेले का उद्घाटन किया जाएगा। 14 अप्रैल को द्वाराहाट में बटपुजै मेला, 15 अप्रैल को मुख्य स्याल्दे मेला और 16 अप्रैल को मीना बाजार सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मेला संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में बाहर से आने वाले व्यवसायियों को स्थान व सुरक्षा उपलब्ध कराने, जल संस्थान को पेयजल, विद्युत विभाग को विद्युत व्यवस्था और नगर पंचायत को साफ-सफाई व्यवस्था देने जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई। झोड़ा, चांचरी, भगनौल, बैर आदि सांस्कृतिक विधाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में आल, नौज्यूला, गरख धड़े के थोकदारों ने मेला स्थल तक पहुंचने वाले रास्तों से झूलते बिजली के तार हटाने और पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की।
बैठक में मेला कमेटी की ओर से नगाड़े निशानों वाले गांवों जिन्होंने विगत वर्ष मेले में शिरकत की थी उन्हें चेक वितरित किए गए। बैठक में विधायक मदन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, एसडीएम सुनील कुमार राज, मेला कमेटी उपाध्यक्ष हेम रावत, नारायण रावत, डीपी चौधरी, गोविंद अधिकारी, नरेंद्र अधिकारी, गिरीश चौधरी, जगत रौतेला, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed