सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Stations were deserted, vehicles were forced to make rounds.

Almora News: स्टेशनों पर छाई सुनसानी, वाहनों के लिए काटे चक्कर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Stations were deserted, vehicles were forced to make rounds.
विज्ञापन
अल्मोड़ा। होली पर्व मनाने के लिए काफी संख्या में लोग घरों को लौटे। स्टेशनों में सुबह से ही यात्रियों की चहल पहल रही। अपराह्न दो बजे बाद स्टेशनों पर सुनसानी हो गई। यात्रियों को बसों के लिए भटकना पड़ा। इससे उन्हें दिक्कतें हुईं।
Trending Videos


मजदूर, कर्मचारी और छात्र किसी भी हाल में त्योहार से पहले अपने घर पहुंचना चाहते हैं। मंगलवार को तड़के ही यात्रियों के गंतव्य को लौटने का सिलसिला शुरू हो गया था। इससे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही काफी बढ़ गई। जिला मुख्यालय से विभिन्न ग्रामीण इलाकों को काफी संख्या में यात्री रवाना हुए। वहीं दोपहर दो बजे बाद जिले के भनोली, मौलेखाल, स्याल्दे, बाराकोट, द्वाराहाट आदि रूटों पर वाहन नहीं मिले। इस कारण यात्रियों को स्टेशन पर भटकना पड़ा। इधर, मैदानी क्षेत्र गुरुग्राम, दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, आगरा समेत अन्य स्थानों से काफी संख्या में लोग पहाड़ को लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

यात्री बोले

स्याल्दे जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा है। इस कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्टेशन पर इंतजार करते हुए 15 मिनट से अधिक हो गए हैं। - मनमोहन सिंह

----------

स्टेशन पर इंतजार करते हुए आधे घंटे से अधिक समय हो गया है लेकिन अब तक वाहन नहीं मिला है। इससे परेशानी हो रही है। - सुरेश चंद्र


होली मनाने गए चालक-परिचालक, बस स्टेशन-टैक्सी स्टैंडों में सन्नाटा

बागेश्वर। होली का पर्व जिले में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वाहन चालक-परिचालक भी होली मना रहे हैं। उनके अवकाश पर जाने से केमू बसों का संचालन ठप रहा। टैक्सी स्टैंडों पर भी इक्का-दुक्का लोग, वाहन दिखे। हाालंकि यात्रियों की संख्या भी सीमित होने से किसी तरह की परेशानी नहीं रही।
जिले से हल्द्वानी रूट पर संचालित होने वाली सभी सेवाओं का संचालन चालक-परिचालकों के अवकाश के चलते बंद रहा। पिथौरागढ़, रानीखेत और ग्रामीण रूट पर चलनी वाली बसें भी नहीं चलीं। हालांकि सुबह के समय गांवों से आने वाली कुछ टैक्सियों का संचालन जारी रहा। दोपहर तक टैक्सी स्टैंडों पर हल्की सी चहल-पहल थी। बाद में वहां भी सन्नाटा पसर गया। रोडवेज की सभी सेवाओं का संचालन हुआ। डिपो के कार्यशाला सहायक अनिल सिंह ने बताया कि रोडवेज स्टाफ के लिए होली के दौरान विशेष प्रोत्साहन राशि तय की गई है। केमू के स्टेशन इंचार्ज देवेंद्र रावत ने बताया कि पांच मार्च को कुछ सेवाएं चलेंगी। छह मार्च से स्थिति पूर्ववत हो जाएगी। संवाद



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed