सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Tent-catering businessmen upset due to non-availability of cylinders, expressed anger

Almora News: सिलिंडर न मिलने से टैंट-कैटरिंग व्यवसायी परेशान, जताया रोष

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 01 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tent-catering businessmen upset due to non-availability of cylinders, expressed anger
विज्ञापन
अल्मोड़ा। व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से अल्मोड़ा टैंट व कैटरिंग एसोसिएशन ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। उन्होंने तय किया कि जल्द उन्हें पर्याप्त सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराए गए तो वह कार्य करने में असमर्थ हो जाएंगे। जिन लोगों से कैटरिंग और टैंट कार्य के लिए अग्रिम भुगतान लिया है वह उसे वापस करेंगे और आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।
Trending Videos

एसोसिएशन ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा कि पर्याप्त सिलिंडर नहीं मिलने से उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है। लोगों के शादी समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए वह अग्रिम धनराशि ले चुके हैं लेकिन पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि इस मामले में यदि पांच अप्रैल तक उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला तो वह कार्य करने में असमर्थ होंगे। जिन लोगों से टैंट व कैटरिंग के लिए पूर्व में बुकिंग ली है उसकी धनराशि वह वापस करने के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन सिंह अधिकारी, महामंत्री विनीत बिष्ट, कोषाध्यक्ष राजेंद्र पाल, हर्षवर्धन जोशी, हेमंत सिंह, दिनेश चंद्र तिवारी, कमलेश कुमार, धीरज पांडे, गोपाल साह, दिनेश जोशी, राजेंद्र सिंह, अभय मेहता, मनोज भंडारी, सोबन सिजवाली, नंदन सिंह फर्त्याल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed