सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Trade unions protest against four new labor laws, take out procession in almora

Almora News: चार नए श्रम कानूनों के विरोध में ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन, निकाला जुलूस

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 13 Feb 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

अल्मोड़ा में चार नए श्रम कानूनों के विरोध में ट्रेड यूनियनों ने देशव्यापी हड़ताल के तहत बृहस्पतिवार को नगर के चौघानपाटा प्रदर्शन किया। 

Trade unions protest against four new labor laws, take out procession in almora
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना देते ट्रेड यूनियन के लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अल्मोड़ा में चार नए श्रम कानूनों के विरोध में देशव्यापी हड़ताल के तहत ट्रेड यूनियनों ने बृहस्पतिवार को नगर के चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। नगर में जुलूस निकाल कर विरोध जताया।

Trending Videos

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यह नए कानून मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं साथ ही कंपनी को कर्मचारियों को निकालने की खुली छूट देते हैं। मनरेगा कानून को पुनः बहाल किया जाए। कहा मनरेगा में किए गए बदलाव को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा बिजली विधेयक को तत्काल प्रभाव से वापस लेकर खाद्य सब्सिडी को बढ़ाया जाना चाहिए। कहा अल्मोड़ा में कर्मचारियों को पिछले 10 महीने से किसी प्रकार का कोई वेतन नहीं दिया जा रहा है। केंद्र सरकार देश की अस्मिता और संप्रभूता को तार- तार कर रही है। अमेरिका के साथ की गई डील देश के मजदूर और कर्मचारी वर्ग पर सीधा हमला है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को एपस्टीन फाइल में आए हुए नाम को सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया।


उन्होंने चार श्रम संहिताओं को वापस लेने, मजदूरों के हकों को बहाल करने की मांग की। हड़ताल का जनजीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इस मौके पर युसूफ तिवारी, सीटू के जिला सचिव आरपी जोशी, जनवादी महिला समिति की सुनीता पांडे, सरस्वती, जनवादी नौजवान सभा से युसूफ तिवारी, योगेश कुमार, विजयलक्ष्मी, भगवती आर्य, ममता भट्ट, नीमा जोशी, किरण शाह, ममता तिवारी, पूजा बगड़वाल आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed