पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Transport department arrives to investigate Chaykhan road accident

Almora News: चायखान सड़क हादसे की जांच के लिए पहुंचा परिवहन विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Transport department arrives to investigate Chaykhan road accident
अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड के चायखान के पास बीते सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे की जांच के लिए परिवहन कर अधिकारी अखिलेश चौहान और आरआई टेक्निकल अजय आर्य दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर गहन जांच की और पाया कि दुर्घटना का कारण चालक का वाहन से नियंत्रण खो बैठना रहा। उनके अनुसार सड़क कच्ची थी और पैरापिट समेत सुरक्षात्मक कोई उपाय मार्ग पर नहीं थे। इस कारण वाहन अनियंत्रित होकर मार्ग से लगभग 15 मीटर नीचे गिर गया। बता दें कि चायखान के पास बलिया-बैगनिया मार्ग पर बीते दिनों एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई थी और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed