{"_id":"f96999b1014cf1645c39f429bd2f74ab","slug":"anil-ambani-reaches-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल अंबानी केदारनाथ में बनाएंगे भोग मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल अंबानी केदारनाथ में बनाएंगे भोग मंडी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Oct 2013 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रमुख उद्योगपति अनिल अंबानी ने शनिवार को अपनी बहन और अन्य परिजनों के साथ केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।
विज्ञापन
अंबानी सुबह लगभग सवा आठ बजे हेलीकाप्टर से देहरादून से केदारनाथ पहुंचे। वह सीधे भकुंड भैरव के मंदिर गए। इसके बाद उन्होंने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। करीब तीन घंटे केदारनाथ में बिताने के बाद वह बदरीनाथ के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व उन्होंने केदारनाथ के पुजारी और तीर्थ पुरोहितों से आपदा से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली।
आधे घंटे तक पूजा
बदरीनाथ पहुंचने पर अनिल अंबानी ने धाम के गर्भगृह में करीब आधे घंटे तक पूजा-अर्चना की। उन्होंने रावल केशवन नंबूदरी, बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल से बदरीनाथ की जरूरतों के बारे में भी पूछा। रावल ने कहा कि धाम में चंदन और केसर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अंबानी ने भरोसा दिलाया कि केदारनाथ में पुजारी आवास और भोग मंडी (पूजा का सामान रखने की जगह) का निर्माण किया जाएगा। धाम की जो भी जरूरत होगी, उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
केदार दर्शन को दमन से पहुंचे तीर्थयात्री
करीब 1900 किलोमीटर दूर से पहुंचे पटेल परिवार ने बाबा केदार के दरबार में मत्था टेक कर भगवान शिव के सभी ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी कर ली। दमन द्वीप के बड़ी दमन (मातलवाड़ी) के रमेश पटेल, उनकी पत्नी मंजूला, बेटे केवल एवं ममेरे भाई महेश और उनकी पत्नी भावना ने शनिवार को बाबा केदार के दर्शन किए। वह शुक्रवार शाम गुप्तकाशी पहुंच गए थे। शनिवार को वह चॉपर से बाबा के धाम पहुंचे।
विज्ञापन
बाबा के स्वयंभू ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद उत्साहित रमेश भाई ने बताया कि वह भोले बाबा के 11 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुके थे। अब केदारनाथ धाम के दर्शन कर उनकी शिव के सभी धामों के दर्शन की कामना पूरी हो गई है। उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि धाम में सभी लोगों का सहयोग मिला।
केदारनाथ में मौसम सुहावना
केदारनाथ में सुबह के वक्त मौसम सुहावना हो रहा है। दोपहर 12 बजे तक धूप खिल रही है। लेकिन दोपहर बाद कोहरा छा रहा है। हर दिन 40 से 50 लोग केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। शनिवार को 72 लोगों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई।
फेसबुक पर अपनी राय देने के क्लिक करें...