सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   68 pilots flew on the third day, Manish Upreti was the topper.

Bageshwar News: तीसरे दिन 68 पायलटों ने भरी उड़ान, मनीष उप्रेती रहे अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
68 pilots flew on the third day, Manish Upreti was the topper.
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट में राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता जारी है। तीसरे दिन जालेख से 68 पायलटों ने उड़ान भरकर केदारेश्वर मैदान में सफल लैंडिंग की। तीन दिन की उड़ान के बाद उत्तराखंड के मनीष उप्रेती पहले, मनीष भंडारी दूसरे और पंकज कुमार तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। हालांकि अंतिम परिणाम नौ फरवरी को समापन दिवस पर ही पता चलेगा।
Trending Videos

शनिवार को पैराग्लाइडिंग पायलटों के सुविधाओं की मांग के लिए हुए हंगामे के कारण उड़ान डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई। करीब साढ़े 12 बजे से प्रतियोगिता की शुरूआत हुई और शाम तीन बजे बाद तक चलती रही। प्रतियोगिता की देखरेख की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रशिक्षक पूर्व सैनिक जगदीश जोशी ने बताया कि जालेख के लोकेशन को पायलट खूब पसंद कर रहे हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के पायलटों के आने से रोमांच बढ़ गया है। लोग भी साहसिक खेल का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। विधायक सुरेश गढि़या ने बताया कि क्षेत्र और जिले के युवाओं के लिए यह प्रतियोगिता काफी लाभदायक होगी। जिले में साहसिक खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed