सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Action will be taken against bankers who keep bank loan applications pending without any reason.

Bageshwar News: बिना कारण बैंक लोन के आवेदन लंबित रखने वाले बैंकर्स पर होगी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against bankers who keep bank loan applications pending without any reason.
विज्ञापन
बागेश्वर। आगामी तीन महीने में वर्तमान ऋण-जमा अनुपात में पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी और कृषि मियादी ऋण 40 प्रतिशत किया जाएगा। डीएम आकांक्षा कोंडे ने अधिकारियों को इसे लेकर जरूरी निर्देश दिए।
Trending Videos

उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को बैठक में अनुपस्थित रहने वाले बैंक प्रबंधकों और बिना कारण लोन के आवेदन लंबित रखने वाले बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रिपोर्टिंग अधिकारी को पत्र भेजने के निर्देश दिए। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक में ऋण-जमा अनुपात, वार्षिक ऋण योजना समेत विभिन्न ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम कोंडे ने सभी बैंकों को कपकोट के कर्मी और नामती चेटाबगड़ गांव में बैंक शाखा खोलने की संभावनाएं तलाश कर रिपोर्ट भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीड बैंक अधिकारी सुखविंदर कादयान ने बताया कि 2025-26 में सितंबर तक जिले का ऋण-जमा अनुपात 25.88 प्रतिशत है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में वाहन मद में आठ आवेदनों में से छह, गैर वाहन मद में छह से दो और शिक्षा ऋण में 84 विद्यार्थियों के लोन प्रदान किए गए हैं। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed