{"_id":"69f78e4fe32cccad38024cee","slug":"a-severe-storm-and-heavy-rain-lashed-the-sky-in-the-afternoon-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-124560-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दोपहर बाद चली भीषण आंधी और झमाझम बरसे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दोपहर बाद चली भीषण आंधी और झमाझम बरसे मेघ
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 03 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिले। सुबह की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था। दोपहर एक बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज अंधड़ के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।
रविवार को जिला मुख्यालय, कपकोट, कांडा, दुगनाकुरी और गरुड़ क्षेत्रों में तेज हवाओं और बारिश ने भारी परेशानी खड़ी कर दी। सहालग का सीजन होने के कारण शादी वाले घरों में इस अचानक आई आफत से काफी दिक्कतें आईं। कई जगहों पर टेंट उड़ने और वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यवधान पड़ा। बेमौसम हुई इस बारिश और आंधी ने काश्तकारों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया है। खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल को इस मौसम से नुकसान पहुंचा है। किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है।
सिमाली के पास भूस्खलन से सानिउडयार-मलसूना मार्ग ध्वस्त
शनिवार की रात बारिश के चलते सानिउडयार-कुचौली-मलसूना मोटर मार्ग सिमाली गांव के पास भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क का बड़ा हिस्सा ढहने से भद्रकाली मंदिर में पूजा और जनेऊ संस्कार के लिए आए दर्जनों श्रद्धालु रास्ते में ही फंस गए हैं। अब यात्रियों को वापस लौटने के लिए 22 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। लोनिवि के ईई संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मार्ग खोलने के लिए जेसीबी मशीनें और संसाधन मौके पर भेज दिए गए हैं।
डिग्री कॉलेज मैदान में शादी का टेंट उड़ा
शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश और भीषण आंधी के कारण डिग्री कॉलेज मैदान में शादी समारोह के लिए लगाया गया विशाल टेंट उखड़कर दूर जा गिरा। टेंट व्यवसायी जगदीश कार्की ने बताया कि हाल ही में 1.72 लाख रुपये की लागत से खरीदा गया नया कपड़ा पूरी तरह फट गया है और लोहे के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एसडीएम प्रियंका रानी ने बताया कि टेंट लगाने से पहले सुरक्षा मानकों का पालन करना और मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी लेना व्यवसायी की जिम्मेदारी है। आपदा के तहत टेंट आदि का मुआवजा देने का प्रावधान नहीं है।
Trending Videos