सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Chanchal General Store Bharari won the final match of KPL

Bageshwar News: चंचल जनरल स्टोर भराड़ी ने जीता केपीएल का फाइनल मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 03 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chanchal General Store Bharari won the final match of KPL
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। केदारेश्वर मैदान में आयोजित कपकोट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला चंचल जनरल स्टोर भराड़ी के नाम रहा। फाइनल मैच में भराड़ी की टीम ने सीएसके कपकोट को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
Trending Videos

रविवार को आयोजित खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंचल जनरल स्टोर भराड़ी की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट खोकर 263 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की इस जीत के हीरो मनोज मेहता रहे, जिन्होंने मैदान के चारों ओर छक्कों की बारिश करते हुए मात्र 37 गेंदों में 131 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 18 छक्के शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके कपकोट की टीम दबाव में नजर आई। पूरी टीम निर्धारित ओवरों में केवल 183 रन ही बना सकी और मैच गंवा बैठी। मैच में प्रेम दानू और पवन कोरंगा ने अंपायर की भूमिका निभाई। मनोज मेहता को मैन ऑफ द मैच और दयाल कोरंगा को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले के दौरान विधायक सुरेश गढि़या और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और इनामी राशि प्रदान की। उन्होंने युवाओं को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed