सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A special Lok Adalat will be held in the Supreme Court from 21st to 23rd.

Bageshwar News: 21 से 23 तक सर्वोच्च न्यायालय में लगेगी विशेष लोक अदालत

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 02 May 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
A special Lok Adalat will be held in the Supreme Court from 21st to 23rd.
विज्ञापन
बागेश्वर। आगामी 21 से 23 अगस्त तक सर्वोच्च न्यायालय परिसर, नई दिल्ली में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावे, चेक बाउंस, भूमि अधिग्रहण, आपराधिक सुलहनीय मामले, श्रम विवाद आदि के मुद्दों को आपसी सहमति से सुलझाया जाएगा। जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने बताया कि विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ और त्वरित बनाना है। जिले के जिन पक्षकारों के मामले उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं और वह समझौते के आधार पर उनका निस्तारण चाहते हैं तो इसका लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फोन नंबर 05963-221844 और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क करने की अपील की है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed