{"_id":"6a72ec4bcf75004fc30faa37","slug":"accused-arrested-for-making-indecent-comments-and-misleading-propaganda-on-social-media-in-bageshwar-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर: सोशल मीडिया पर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, पुलिस-एसओजी ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर: सोशल मीडिया पर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, पुलिस-एसओजी ने दबोचा
Wed, 05 Aug 2026 01:25 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: Heera
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:25 PM IST
सार
बागेश्वर जिले में सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां करने और भ्रामक प्रचार फैलाने के मामले में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला फरार आरोपी SOG के हत्थे चढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर जिले में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर महिलाओं के प्रति अमर्यादित टिप्पणियां करने और भ्रामक प्रचार फैलाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लगातार फरार चल रहे मुख्य आरोपी को चार अगस्त की सायं थाना बैजनाथ क्षेत्र में पिंगलों बैंड कंधार तिराहा यात्री विश्राम गृह के सामने से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कपकोट में दी गई तहरीर के आधार पर आरोप था कि जगदीश गोस्वामी नामक व्यक्ति ने एक महिला को बदनाम करने की नीयत से उसके चरित्र पर लांछन लगाते हुए सोशल मीडिया साइट पर वीडियो अपलोड किए थे। दूसरे मामले में धर्मेंद्र सिंह दानू की तहरीर पर दर्ज हुआ। इसमें आरोपी विधायक को बदनाम करने और उनकी छवि को धूमिल करने की नीयत से सोशल मीडिया पर गाली-गलौज कर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने का आरोप था। आरोपी 30 जुलाई से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने न्यायालय से गैर-जमानती वारंट नोटिस प्राप्त कर आरोपी के निवास स्थान पर नियमानुसार मुनादी भी कराई थी। खुलासे के लिए पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर रानीखेत, रामनगर, बिजनौर, हरिद्वार, सहारनपुर और देहरादून क्षेत्रों में लगातार पीछा किया। अंततः मंगलवार की शाम आरोपी को बैजनाथ क्षेत्र से दबोच लिया गया
विज्ञापन