{"_id":"6a7226cadcf62436c40aca52","slug":"govind-ram-lohia-was-given-the-charge-of-principal-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-127067-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गोविंद राम लोहिया को सौंपा गया प्रधानाचार्य का प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गोविंद राम लोहिया को सौंपा गया प्रधानाचार्य का प्रभार
Tue, 04 Aug 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में बीते 18 अगस्त को प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या की घटना के बाद से खाली चल रहे पद पर शिक्षा विभाग ने नियुक्ति कर दी है। शिक्षा विभाग ने विद्यालय के प्रवक्ता गोविंद राम लोहिया को प्रधानाचार्य का प्रभार सौंप दिया है। इस जिम्मेदारी के मिलने से अब विद्यालय में वित्तीय प्रबंधन और अन्य प्रशासनिक कार्यों के संचालन में आसानी होगी। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इससे पूर्व विद्यालय के दो अन्य प्रवक्ताओं ने सुरक्षा और अन्य कारणों से प्रभार लेने में अपनी असहमति जताई थी। इस स्थिति के बाद अब विभाग ने यह नियुक्ति की गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीईओ माध्यमिक आशाराम ने बताया कि विद्यालय हित में गोविंद राम लोहिया को प्रधानाचार्य का प्रभार सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन