{"_id":"6a965de008c4340dd90f6451","slug":"alto-car-falls-into-500-meter-deep-ditch-in-kanda-bageshwar-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में हादसा: ऑल्टो कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में हादसा: ऑल्टो कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर घायल
Tue, 01 Sep 2026 10:38 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: Heera
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:38 AM IST
सार
बागेश्वर जिले के कांडा-बाजड़-सिमकुना मोटर मार्ग पर थरन के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
ऑल्टो कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर जिले के कांडा-बाजड़-सिमकुना मोटर मार्ग पर थरन के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई जब ग्रामीणों ने भद्रवती नदी के पास कार को पलटा हुआ देखा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सखोला निवासी शंकर सिंह (28) पुत्र कृपाल सिंह और राहुल सिंह नगरकोटी (32) पुत्र नरेंद्र सिंह ऑल्टो कार से जा रहे थे। थरन के पास मोड़ पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल राहुल सिंह किसी तरह बाहर निकलकर सड़क किनारे एक ग्रामीण के बरामदे तक पहुंचे, जबकि शंकर सिंह कार के भीतर ही फंसे रहे। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज और तहसीलदार जगदीश गिरी पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल राहुल को निजी वाहन से सीएचसी कांडा पहुंचाया गया, जहां डॉ. दिवाकर पांडेय की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। करीब 11 बजे खाई से निकालकर अस्पताल लाए गए शंकर सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
क्रैश बैरियर न होने से भड़का आक्रोश
पूर्व जिपं सदस्य वीरेंद्र नगरकोटी और स्थानीय ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सीधी गहरी खाई है। यदि लोनिवि ने समय रहते वहां क्रैश बैरियर लगाए होते तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस पूरे मार्ग के दुर्घटना संभावित स्थानों का चिह्नीकरण कर तत्काल सुरक्षा दीवार और क्रैश बैरियर लगाए जाएं।
विज्ञापन