{"_id":"6a9692207b908023d409ca51","slug":"landslide-on-garur-bageshwar-kausani-highway-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़-बागेश्वर-कौसानी हाईवे पर भूस्खलन: पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबा, रास्ता बंद; जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़-बागेश्वर-कौसानी हाईवे पर भूस्खलन: पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबा, रास्ता बंद; जनजीवन अस्त-व्यस्त
Tue, 01 Sep 2026 02:21 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
Published by: Heera
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:21 PM IST
सार
बागेश्वर जिले में बीते रविवार से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को गरुड़-बागेश्वर-कौसानी मार्ग पर रवाईंखाल के समीप पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।
विज्ञापन
गरुड़-बागेश्वर-कौसानी हाईवे पर भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर जिले में बीते रविवार से हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार को गरुड़-बागेश्वर-कौसानी मार्ग पर रवाईंखाल के समीप अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।
विज्ञापन
मार्ग बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों, दैनिक यात्रियों और आवश्यक सेवाओं की आवाजाही पर ब्रेक लग गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के चलते पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे आवाजाही में काफी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
प्रशासन ने मौसम के मिजाज को देखते हुए यात्रा कर रहे लोगों से सतर्कता बरतने और बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।