{"_id":"69f62b60ab685a90880f0532","slug":"atms-of-two-banks-in-kanda-both-closed-money-withdrawal-stopped-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124520-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कांडा में दो बैंकों के एटीएम, दोनों बंद, पैसे की निकासी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कांडा में दो बैंकों के एटीएम, दोनों बंद, पैसे की निकासी ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 02 May 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। तहसील मुख्यालय के मुख्य बाजार कांडा पड़ाव में दो बैंकों के एटीम हैं लेकिन इन दिनों दोनों कैशलेस हो गए हैं। एटीम बंद होने से लोगों को धन निकासी के लिए बैंक में लाइन लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
पड़ाव में एसबीआई और अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की शाखाएं हैं। कांडा-कमस्यार के 35 से अधिक गांवों के लोगों के इन बैंकों में खाते हैं। लोगों के धन निकासी के लिए इन बैंक शाखाओं में एटीएम भी स्थापित किए गए हैं। हालांकि विगत पांच दिनों से एटीएम काम नहीं कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से रुपये निकालने के लिए बाजार पहुंच रहे लोगों को निराश होना पड़ रहा है। जरूरी होने पर लोग बैंक से रुपये निकाल रहे हैं। सहालग सीजन के कारण कई बार बैंक में भी लाइन में लगना पड़ रहा है। बीरेंद्र नगरकोटी, वंशीधर कांडपाल, अशोक पांडेय, तारा देवी, गंगा देवी आदि ने बताया कि एटीएम बंद होने के कारण रुपये निकालने में परेशानी हो रही है।
कोट
पिछले दिनों क्षेत्र में बिजली लाइन में आए फॉल्ट के कारण एटीएम के सॉफ्टवेयर में खराबी आ गई थी। तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद जल्द सुविधा सुचारू कराई जाएगी। - हयात सिंह, शाखा प्रबंधक, सहकारी बैंक, कांडा
कोट
एटीएम में आई तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया है। फिलहाल कैश की कमी के कारण एटीएम बंद है। कैश पहुंचने के बाद सेवा सुचारू हो जाएगी। - योगेश सिंह, शाखा प्रबंधक एसबीआई, कांडा
Trending Videos