{"_id":"6a6b8df25556be58100d693d","slug":"demand-for-hearing-of-principal-murder-case-in-fast-track-court-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-126906-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्रधानाचार्य हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्रधानाचार्य हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग
Thu, 30 Jul 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बीते दिनों जीआईसी के प्रधानाचार्य हत्याकांड पर अभिभावक संघ ने आक्रोश जताया है। उन्होंने जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। हत्याकांड की निष्पक्ष जांच करने और विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था करवाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को अभिभावक संघ के अध्यक्ष जीवन जोशी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया कि 18 जुलाई को विद्यालय के ही एक कर्मचारी ने दुखद घटना को अंजाम दिया। घटना ने शिक्षा व्यवस्था की सुरक्षा, प्रशासनिक जवाबदेही और स्कूलों में तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रशासन को चेतावनी देते हुए संघ ने कहा है कि जनहित और न्याय की भावना को देखते हुए इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए। संघ ने घटना की एक सप्ताह में उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर मामले की पारदर्शी जांच करने, हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
इसके अलावा विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए होमगार्ड की नियमित तैनाती, विद्यालय में स्थायी प्रधानाचार्य के साथ गणित विषय के शिक्षक और एक लिपिक की नियुक्ति और प्रधानाचार्य के परिवार में से किसी को एक को नौकरी दिलवाने की भी मांग की है।
वहां पूर्व पीटीए अध्यक्ष बसंत टम्टा, गीतांजलि, बीना देवी, प्रियंका, संतोष कुमार, खीम नेगी, हरीश नेगी रहे।