{"_id":"6ad527510a43043e1a04ec7a","slug":"fairs-will-be-held-at-various-temples-on-the-occasion-of-navami-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-128818-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नवमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नवमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में लगेगा मेला
Mon, 19 Oct 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। शारदीय नवरात्र की नवमी पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक मेलों की रौनक रहेगी। शामा के सेमीघाड़ी, सनगाड़ के नौलिंग मंदिर, आरे मंदिर समेत मंदिरों में मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के लिए स्थानीय लोगों में उत्साह है। इन मंदिरों में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
सोमवार को नवमी के अवसर पर श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना कर देवी से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कन्या पूजन भी किया जाएगा। मेले में पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक भी देखने को मिलेगी। मेले ढोल-नगाड़ों और पूजा अर्चना कर देवताओं का आवाहन किया जाएगा। नवरात्र के समापन पर आयोजित होने वाले इन धार्मिक आयोजनों को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह बना हुआ है। संवाद