सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Heavy rain continues for the second day, affecting normal life

Bageshwar News: दूसरे दिन भी झमाझम बारिश, जनजीवन पर असर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain continues for the second day, affecting normal life
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में दूसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित रहा। बारिश से ठंड पड़ रही है। शाम के समय बाजार में भी चहल पहल कम रही।
Trending Videos

शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल छाए थे। आठ बजे बाद मौसम खुल गया और धूप खिली। अपरान्ह तीन बजे बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान बादलों से घिर गया। कुछ देर बाद बारिश होने लगी। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश के दौरान शाम के समय नगर के बाजारों में भी चहल पहल कम रही। किसानों ने बताया कि लगातार बारिश होने से खेतों में कटी फसलों को नुकसान पहुंचेगा। बारिश होने पर किसानों को कटी फसल के बर्बाद होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बागेश्वर में कभी धूप कभी झमाझम बारिश
बागेश्वर। जिले में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी धूप खिल रही है। हालांकि बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की सुबह बादल छाए रहने से ठंड हो रही थी। करीब साढ़े आठ बजे धूप खिल गई। दोपहर तक धूप रहने के बाद फिर मौसम बदला और जिला मुख्यालय में झमाझम बारिश हुई। दुगनाकुरी तहसील क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई। करीब आधे घंटे की बारिश के बाद फिर मौसम बदला और चटक धूप खिल गई। एक घंटे तक धूप रहने के बाद एकाएक तेज बारिश होने लगी। भारी बारिश के बाद फिर से आसमान साफ हो गया। बारिश बंद होने के आसार बन गए थे। हालांकि शाम छह बजे बाद फिर से मौसम का मिजाज बदलने के बाद बारिश होने लगी। लगातार बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है वहीं जंगलों की आग की शांत है। मौसमी सब्जी और खेतों की बुवाई की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी बारिश राहत लेकर आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed