फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kausani-Bhataria motorway deteriorated within 12 months

Bageshwar News: 12 माह में ही बदहाल हो गई कौसानी-भतड़िया मोटर मार्ग

Tue, 28 Jul 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 28 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kausani-Bhataria motorway deteriorated within 12 months
कौसानी (बागेश्वर)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी कौसानी को जोड़ने वाला कौसानी-भतड़िया मोटर मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। करीब एक वर्ष पूर्व ही लाखों की लागत से इस सड़क पर डामरीकरण हुआ था लेकिन 12 माह में ही सड़क जगह-जगह से उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

सड़क की खराब स्थिति का सीधा असर कौसानी के पर्यटन कारोबार और स्थानीय ग्रामीणों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। भतड़िया के ग्रामीणों के लिए ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने का यही एकमात्र विकल्प है। डामरीकरण की घटिया गुणवत्ता से नाराज ग्रामीणों और पर्यटन कारोबारियों ने लोनिवि पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए डामरीकरण की जांच और गड्ढे भरने की मांग की है।
विज्ञापन


कौसानी-भतड़िया मोटरमार्ग जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई देखने-सुनने वाला नहीं है। सड़क की बदहाली के कारण गर्भवतियों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ग्रामीण बेबस होकर जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


......रमेश बरोलिया, ग्राम प्रधान, भतड़िया

हम सीएम हेल्पलाइन से लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों तक को कई बार सड़क की दयनीय स्थिति से अवगत करा चुके हैं लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। कौसानी पहुंचने वाले पर्यटकों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। सड़क पर स्थिति ऐसी बनी हुई है कि कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

.......मनोज अरोड़ा, होटल व्यवसायी, कौसानी

महज एक वर्ष पूर्व ही सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण का काम हुआ था लेकिन एक साल में ही डामर उखड़ गया। इससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं। मुख्य मार्ग खराब होने से पर्यटन व्यवसाय पर प्रभाव पड़ रहा है। विभाग को तुरंत संज्ञान लेकर सड़क दुरुस्त करनी चाहिए।


.....विपिन उप्रेती, होटल व्यवसाई

बारिश के कारण सड़क पर डामर उखड़ने और गड्ढे बनने की समस्या आई है। फिलहाल जलभराव के बीच पैचवर्क का काम टिकना मुश्किल है। बारिश कम होते ही गड्ढों को भरने और सड़क की मरम्मत कराई जाएगी ताकि ग्रामीणों और पर्यटकों को परेशानी न हो।

.....ऋषिराज वर्मा, ईई लोनिवि, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed