{"_id":"6a1f1790ac470424af0c0a4e","slug":"missing-tourists-jacket-and-hat-found-stuck-between-rocks-in-river-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-125427-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नदी में पत्थरों के बीच फंसी मिली लापता पर्यटक की जैकेट और टोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नदी में पत्थरों के बीच फंसी मिली लापता पर्यटक की जैकेट और टोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
बागेश्वर। पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक रूट से लापता पर्यटक का पांचवें दिन भी पता नहीं चल सका है। हालांकि खोजबीन कर रहे दल को पिंडर नदी में पत्थरों के बीच एक जैकेट और टोपी फंसी मिली है। पुलिस के अनुसार दोनों कपड़े पर्यटक अभिषेक चौहान के ही बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने अब जांच का दायरा बढ़ाकर दस किमी तक कर दिया है।
विगत 29 मई को द्वाली से खाती की तरफ आते समय मलियाधार के समीप से नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर तैनात युवक लापता हो गया था। 30 मई से पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, वन विभाग और ड्रोन टीम निरंतर खोजबीन कर रही है। टीम को पहले दिन पिंडर नदी किनारे पर्यटक का कैमरा मिला था। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार उसके कपड़े नदी में मिले हैं। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि मलियाधार से करीब 60 मीटर की खाई के बाद पिंडर नदी पड़ती है। इसी जगह कैमरा मिला था। यहां से करीब 400 मीटर नीचे कपड़े पाए गए हैं। युवक के नदी में बहने की आशंका को देखते हुए खोजबीन का दायरा लगातार आगे की तरफ बढ़ाया जा रहा है। हालांकि ड्रोन की मदद से आसपास के स्थलीय क्षेत्र में भी ढूंढखोज का काम चल रहा है। सीओ अजय साह ने बताया कि लापता पर्यटक के परिजन भी मौके पर हैं। रेस्क्यू टीमें युवक का सुराग लगाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। विपरीत मौसम के बावजूद काम तेजी से चल रहा है।