Bageshwar: मायके में फंदे से लटकी नव विवाहिता, अप्रैल में हुई थी शादी; पुलिस मामले की जांच में जुटी
बागेश्वर जिले के कपकोट थाना क्षेत्र के जगथाना गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर में कपकोट थाना क्षेत्र के जगथाना गांव में नव विवाहिता पंखे से फंदा लगाकर लटक गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच चल रही है। घटना के बाद परिजन शोकाकुल हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगथाना निवासी ममता देवी (22) पुत्री देव सिंह का विवाह अप्रैल में तोली निवासी पवन सिंह पुत्र चंचल सिंह के साथ हुआ था। विगत रविवार को वह ससुराल से अपने मायके आई थी। बुधवार की रात वह अपने कमरे में पंखे पर कपड़े का फंदा बनाकर लटक गई। सुबह परिजनों ने इसकी सूचना कपकोट थाने में दी। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर गई। महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। महिला के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला के पास से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले में ससुराल या मायके पक्ष की ओर से कोई शिकायत अब तक दर्ज नहीं कराई गई है।
पति से की वीडियो कॉल की, फिर झूल गई फंदे से
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ममता और पवन ने प्रेम विवाह किया था। पवन दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। विगत रविवार को वह गांव से दिल्ली गया था। उसी दिन ममता भी अपने मायके पहुंंची थी। बुधवार की रात को ममता के पिता घर से कहीं बाहर गए थे। रात को ममता ने अपने पति से 20 मिनट से अधिक समय तक वीडियो कॉल की थी। बृहस्पतिवार की सुबह जब परिवार वालों ने उसे जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर परिजन भीतर गए तो वह पंखे से लटकी मिली।