{"_id":"698777e38092aa7fb308b46c","slug":"pilots-created-ruckus-over-lack-of-facilities-refused-to-fly-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-122114-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पायलटों ने सुविधाएं नहीं मिलने पर किया हंगामा, उड़ान भरने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पायलटों ने सुविधाएं नहीं मिलने पर किया हंगामा, उड़ान भरने से किया मना
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में आयोजित राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में चोटिल पायलट को उचित इलाज नहीं मिलने से विवाद बढ़ गया। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से आए पायलटों ने सुविधाओं की कमी का हवाला देते हुए उड़ान भरने से मना कर दिया। पायलटों को मनाने के लिए विधायक सुरेश गढि़या भी मैदान पर पहुंच गए। आखिरकार चोटिल पायलट को हेली सेवा से ऋषिकेश भेजने का निर्णय लेने के बाद मामला शांत हुआ।
विगत शुक्रवार को केदारेश्वर मैदान में लैंडिंग के दौरान टिहरी निवासी पैराग्लाइडिंग पायलट रणजीत सिंह चोटिल हो गए थे। साथी पायलट उन्हें एम्स रेफर करने की मांग कर रहे थे लेकिन उन्हें जिला अस्पताल में ही उपचार दिया गया। शनिवार की सुबह उनके टीम लीडर हिमांशु के नेतृत्व में कुछ पायलटों ने उड़ान भरने से मना कर दिया। पायलटों का कहना था कि केवल एक्सरे के आधार पर घायल पायलट का आकलन करना सही नहीं है। एमआरआई किया जाना जरूरी है। कमर और रीढ़ की हड्डी की चोट में इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसी दौरान विधायक गढि़या वहां पहुंचे और पायलटों की परेशानी को सुना। पायलटों की मांग के अनुसार उन्होंने घायल रंजीत को गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपैड से हेलीकाॅप्टर से भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद मामला शांत हुआ। घायल पायलट का सामान लेकर टिहरी के लिए दो अन्य पायलट रक्षित और कपिल भी गए हैं।
पायलटों ने कई अन्य परेशानी भी बताई
हंगामे के दौरान पायलटों ने अन्य परेशानियां भी सामने रखीं। किसी ने एक ही बेड में दो-दो लोगों की व्यवस्था करने का मामला उठाया तो किसी ने शौचालयों की बदहाली के बारे में कहा। महिला पायलटों ने भी अपनी परेशानियों को रखा। पायलटों का कहना था कि किसी को वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है, कोई बदहाली में रहने को मजबूर है।
कोट
जो भी अव्यवस्था या शिकायतें हमारे संज्ञान में आ रही हैं उनका निरीक्षण कर तत्काल समाधान करने की कोशिश की जा रही है। मैनेजिंग टीम को भी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने को निर्देशित किया गया है। -पीके गौतम, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, बागेश्वर
कोट
कुछ पायलटों ने अपनी परेशानी बताई थी, उनका समाधान कर दिया गया है। पायलटों के ठहरने-खाने समेत प्रत्येक सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। घायल पायलट को एम्स भेज दिया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। -सुरेश गढि़या, विधायक, कपकोट
Trending Videos