{"_id":"6a4aab0df4f6a6b16406af2a","slug":"surprise-fc-became-champions-in-the-penalty-shootout-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-126279-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पेनल्टी शूटआउट में सरप्राइज एफसी बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पेनल्टी शूटआउट में सरप्राइज एफसी बनी चैंपियन
Mon, 06 Jul 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। फुटबाल एसोसिएशन की ओर से नुमाइशखेत मैदान में आयोजित नाइन-ए-साइड ओपन फुटबाल टूर्नामेंट का समापन हो गया। खिताबी मुकाबले में सरप्राइज एफसी ने रोमांचक खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की और चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या उपस्थित रहे।
रविवार को टूर्नामेंट का महामुकाबला सरप्राइज एफसी और हारर्मेंस एफसी के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने मैदान पर बेहतरीन खेल और तालमेल का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय की समाप्ति तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मैच का परिणाम निकालने के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया, जिसमें दबाव को बेहतर ढंग से झेलते हुए सरप्राइज एफसी ने 6-5 से बाजी मारकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। पीयूष सैनी ने सेंटर रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि सहायक रेफरी के रूप में सागर रावत, सूरज गोस्वामी, भूपेश जोशी और मैच ऑफिसियल के तौर पर विजय रावत ने अपनी सेवाएं दीं। पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढि़या और पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार बांटे। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतरीन मंच मिलता है। इस मौके पर भास्कर कुमार दास, सुरेश खेतवाल, गिरीश परिहार, राजेंद्र परिहार संजय साह जगाती आदि मौजूद रहे। संवाद