{"_id":"6a4a9cafe4aeb795070c23e7","slug":"tree-plantation-drive-held-at-amrit-sarovar-and-maa-chandika-temple-pledge-taken-for-environmental-conservation-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-126272-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अमृत सरोवर और मां चंडिका मंदिर क्षेत्र में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अमृत सरोवर और मां चंडिका मंदिर क्षेत्र में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Sun, 05 Jul 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में हरियाली वन महोत्सव 2026 के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान वन विभाग, मंदिर कमेटियों और स्थानीय ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
रविवार को वन क्षेत्र के धूराफाट में स्थित अमृत सरोवर परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन दरोगा शमशेर सिंह रावत के नेतृत्व में आयोजित कुल 21 पौधे लगाए गए। इसके तहत सिल्वर ओक के पांच, जैकेरेंडा के 10, बोतल ब्रश के पांच और मोरपंखी का एक पौधा लगाया गया। अभियान में धूराफाट अनुभाग के समस्त कार्मिकों के साथ ही ग्राम सभा रैखोली और बौड़ी के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मां चंडिका मंदिर क्षेत्र में भी हरियाली वन महोत्सव के शुभ अवसर पर सड़क किनारे व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया।
देवकी लघु वाटिका के किशन सिंह मलड़ा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में भूस्खलन की रोकथाम और पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिगत बांस प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया, रोपे गए पौधों की समय-समय पर देखरेख करने की सामूहिक शपथ भी ली। इस मौके पर गिरीश पांडेय, मोहित गोस्वामी, नूतन साह, प्रताप सिंह कबडोला, दीप लाल साह, गुड्डू साह, करन जंगपांगी, किशोर कुमार, मनीष थापा, अशोक कुमार, रमेश प्रकाश पर्वतीय आदि मौजूद रहे। संवाद