सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The earth shook again in Bageshwar, the epicenter of the earthquake was near Soupi.

Bageshwar News: . बागेश्वर में फिर कांपी धरती, सूपी के पास रहा भूकंप का केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The earth shook again in Bageshwar, the epicenter of the earthquake was near Soupi.
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में भूकंप के झटकों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार शाम एक बार फिर रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के सूपी के समीपवर्ती क्षेत्र में जमीन के भीतर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। लगातार आ रहे इन झटकों से सीमांत क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
Trending Videos

सोमवार शाम 6:26 बजे अचानक धरती हिलने से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले बीते रविवार को भी जिले में तीन बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। 24 घंटे के भीतर चौथी बार आए इस झटके ने प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट मोड पर ला दिया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिले के किसी भी हिस्से से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। सभी तहसीलों से रिपोर्ट ली जा रही है और आपदा प्रबंधन टीम पूरी तरह सतर्क है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed