सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The demand for trout fish has brought prosperity to the mountains.

Bageshwar News: ट्राउट मछली की डिमांड से पहाड़ में बरकत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The demand for trout fish has brought prosperity to the mountains.
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील के जगथाना गांव के चंदन दानू ने ट्राउट मछली उत्पादन से स्वरोजगार अपनाया है। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ-साथ अन्य युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।
Trending Videos


दानू ने साल 2017 में मछली पालन का काम शुरू किया था। पीएम मत्स्य योजना के तहत उन्हें 15 लाख रुपये की सब्सिडी मिली जिससे कारोबार में वृद्धि हुई। उनके फार्म में ब्राउन ट्राउट मछली का उत्पादन अधिक होता है जिसकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। यह उत्पादित ट्राउट आईटीबीपी और एसएसबी के जवानों को मांग पर भेजी जाती है। उन्होंने दीपक सिंह, राधा देवी, ललिता देवी को 600 रुपये रोजाना की दर से और मंगल राम को 20 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से रोजगार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






........कोट

पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद का काम शुरू करने की ठानी। मछली पालन में अच्छे रोजगार के अवसर देखकर मछली उत्पादन का काम शुरू किया। ट्राउट की मांग अधिक रहती है, कारोबार अच्छा चलता है। अन्य ग्रामीणों को भी रोजगार से जोड़ा है।
.....चंदन सिंह दानू

कोट
चंदन दानू के साथ ट्राउट उत्पादन में करीब दो साल से कार्य कर रहा हूं। ट्राउट उत्पादन के कार्य में लगने के बाद मेरी आजीविका में सुधार हुआ है। अब मुझे रोजगार की तलाश में बाहर जाने की जरूरत नहीं है।


-मंगल राम, निवासी जगथाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed