{"_id":"69f0f577d586ae4ab10d44dd","slug":"the-storm-knocked-out-power-lines-damaged-10-poles-and-disrupted-power-supply-across-the-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-124427-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अंधड़ ने झटके बिजली के तार, 10 पोल क्षतिग्रस्त, पूरे जिले की बिजली आपूर्ति हुई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अंधड़ ने झटके बिजली के तार, 10 पोल क्षतिग्रस्त, पूरे जिले की बिजली आपूर्ति हुई ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
बागेश्वर। जिले में दोपहर करीब ढाई बजे आए भीषण अंधड़ ने ऊर्जा निगम के बुनियादी ढांचे को तहस-नहस कर दिया है। तेज हवाओं के तांडव से पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिलेभर में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को तेज आंधी के कारण जिले के विभिन्न हिस्सों में पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बागेश्वर क्षेत्र के माल्ता, कठायतबाड़ा, गुरना, छतीना, मनकोट, घिंघारुतोला, भतरौला और स्यालडोबा में बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हुए हैं। कपकोट खंड के विजयपुर सब स्टेशन से जुड़ी लाइन में फाल्ट आने के कारण दुगनाकुरी, कांडा और धरमघर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में रात भर अंधेरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के एसडीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी के अनुसार लाइनों को दुरुस्त करने का काम जारी है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में रात तक आपूर्ति बहाल करना मुश्किल है। अंधेरे के कारण नगर के बाजारों में व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।
......कोट
जिले में अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार करीब 10 पोल और कई स्थानों पर बिजली की लाइनें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। ऊर्जा निगम की टीमें लगातार फील्ड में डटी हैं और आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने के लिए अतिरिक्त मैनपावर लगाई गई है। कुछ क्षेत्रों में देर रात और कुछ क्षेत्रों में बुधवार तक आपूर्ति सुचारू की जाएगी।
.....आनंद खोलिया, प्रभारी ईई, ऊर्जा निगम बागेश्वर

कमेंट
कमेंट X