{"_id":"69f0f5298520d52c7405d5c0","slug":"storm-wreaks-havoc-in-bageshwar-three-injured-after-tin-falls-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124423-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर में अंधड़ का कहर, टिन गिरने से तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर में अंधड़ का कहर, टिन गिरने से तीन जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के कुछ हिस्सों में 20 मिनट तक चले अंधड़ ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक तेज हवाओं ने कहर बरपाया। नगर में अलग-अलग जगहों पर टिन और होर्डिंग गिरने की घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।
दोपहर बाद ढाई बजे से तेज हवा चलनी शुरू हुई। नगर में करीब 15 मिनट तक तेज हवा के कारण अफरा तफरी के हालात रहे। पिंडारी रोड पर दीप चंद्र तिवारी के मकान पर लगे टिन शेड हवा के तेज झोंके में गिर गया। इसकी टिन उड़कर पिंडारी रोड पर गिरी। इस दौरान नीचे से गुजर रही युवती सोनिया के सिर पर चोट लग गई। एक कार भी टिन गिरने से छतिग्रस्त हो गई। सड़क पर टिन और अन्य सामान गिरने से यातायात प्रभावित हो गया।
गोमती पुल के समीप फड़ लगाने वाले शिव सिंह नेगी हवा में उड़कर आए एक होर्डिंग के चपेट में आ गए। होर्डिंग से उनका कान जख्मी हो गया। टिन गिरने से ही कवि दत्त भी चोटिल हो गए। डॉ. तन्नू ने बताया कि तीनों को हल्के जख्म थे। तीनों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
गोशाला की टिन की चपेट में आने से महिला घायल
कांडा। तेज हवा का असर तहसील क्षेत्र में भी देखने को मिला। मलसूना गांव में तेज हवा के कारण गोशाला की छत उड़ गई। टिन छत की चपेट में आने से हेमा देवी पत्नी रमेश सिंह घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी कांडा में भर्ती कराया गया। कांडा से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पेड़ गिरने और टिन उड़ने से क्षतिग्रस्त हुए घर और गोशाला
बागेश्वर। कांडा के धपोलासेरा में राजेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह और मझेड़ा में मंगल राम पुत्र जगत राम की टिन शेड गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। करुली निवासी प्रताप राम पुत्र सदी राम के गोशाला भी अंधड़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। गौजानी, हवन तोली में पेड़ गिरने से नंदा बल्लभ पुत्र केशव के आवासीय घर को नुकसान हुआ है। झिटोली, कमेड़ीदेवी में पूरन सिंह के आवासीय मकान की टिन को नुकसान हुआ है। बनेगांव में संतोष राम पुत्र किशन राम के आवासीय मकान की टिन भी अंधड़ के दौरान उड़ गई। भतौड़ा निवासी भुवन चंद्र और नवीन चंद्र उपाध्याय के मकान की छत तेज हवा के झोंके में उड़ गई। परिवार वालों के पास रात बिताने का कोई अन्य साधन नहीं है। प्रभावितों ने सिर छिपाने का इंतजाम करने की मांग की है।
मकान पर गिरा पेड़, बालबाल बचा परिवार
बागेश्वर। सोमवार को तेज हवा के कारण नगर में कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। घटबगड़ वार्ड में भुवन राम के मकान में आम का विशाल पेड़ टूटकर गिर गया। घटना के समय पूरा परिवार घर के भीतर था। गनीमत रही कि पेड़ से मकान के लिंटर को ही हल्का नुकसान पहुंचा। आसपास के तीन अन्य घरों पर भी पेड़ की टहनियां गिर गईं। लोनिवि के आवासीय भवन के टिन उड़ गए। नगर के कई स्थानों पर लगे होर्डिंग और बैनर आदि भी हवा के वेग से उड़ गए।
कांडा-बागेश्वर रोड पर लगा जाम, कई वाहन फंसे
बागेश्वर। बागेश्वर-कांडा मोटर मार्ग पर अंधड़ के दौरान चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। सिरौली के समीप सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद विभागीय जेसीबी को मौके पर भेजा गया। करीब आधे घंटे बाद पेड़ को काटकर जाम खोला जा सका। नगर ब्लॉक रोड और इनडोर स्टेडियम के समीप भी पेड़ टूटने से मार्ग बाधित हो गए थे। फायर सर्विस की टीम ने वुड कटरों की मदद से पेड़ों को काटकर आवाजाही सुचारू कराई गई।
पहले खुला मौसम, फिर हुई झमाझम बारिश
बागेश्वर। अंधड़ के बाद नगर में मौसम साफ हो गया था। कुछ मिनटों के लिए धूप भी निकल गई थी। हालांकि बाद में मौसम ने फिर मिजाज बदला और झमाझम बारिश होने लगी। शाम तक बारिश का दौर जारी रहा। जिला मुख्यालय समेत कपकोट, कांडा, दुगनाकुरी आदि क्षेत्रों में मेघ बरसे। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने लोगों की मुश्किलों में इजाफा किया। रात तक भी हल्की बारिश का दौर जारी रहा।
कोट
अंधड़ के कारण हुए नुकसान का आंकलन राजस्व विभाग की टीम कर रही है। सड़कों और घरों पर गिरे पेड़ों को काटने का काम चल रहा है। घायल हुए लोगों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। नुकसान का आंकलन जारी है।
शिखा सुयाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, बागेश्वर
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X