सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women carried an elderly sick woman on their backs to the road.

Bageshwar News: बीमार बुजुर्ग महिला को पीठ पर लादकर सड़क तक लाईं महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Women carried an elderly sick woman on their backs to the road.
विज्ञापन
बीमार बुजुर्ग महिला को पीठ पर लादकर सड़क तक लाईं महिलाएं
Trending Videos

बागेश्वर। डिजिटल इंडिया और आधुनिक सुविधाओं के दावों के बीच जिला मुख्यालय के नगर पालिका क्षेत्र से एक विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। वार्ड नंबर सात कठायतवाड़ा के दांगण क्षेत्र में सड़क सुविधा न होने के कारण एक 68 वर्षीय बीमार बुजुर्ग महिला को महिलाओं ने पीठ पर लादकर करीब 750 मीटर पैदल सफर तय किया। यह स्थिति तब है जब इस सड़क के लिए लाखों रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।
कठायतवाड़ा निवासी जयंती देवी (68 ) सोमवार को अचानक बीमार हो गईं। घर तक पक्की सड़क न होने के कारण परिजनों के सामने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। ऐसे में स्थानीय महिलाओं ने साहस दिखाया और बीमार बुजुर्ग को पीठ पर लादकर उबड़-खाबड़ रास्तों से होते हुए मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दांगण क्षेत्र को जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण पर अब तक करीब 40 से 50 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। डीएम के अनटाइड फंड से भी धनराशि स्वीकृत हुई थी लेकिन निर्माण कार्य आज भी अधूरा पड़ा है। जो 300 मीटर सड़क बनी भी है, उसकी हालत इतनी खतरनाक है कि वहां हर वक्त दुर्घटना का भय बना रहता है। सड़क का विस्तार न होने से बीमारों, बुजुर्गों और गर्भवतियों को आज भी डोली या पीठ के सहारे सड़क तक लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं पर ही राहत और बचाव का जिम्मा
स्थानीय निवासी कमला देवी, बिमला देवी, मुन्नी देवी और चंपा देवी ने बताया कि क्षेत्र के अधिकतर पुरुष नौकरी के सिलसिले में दिनभर बाहर रहते हैं। ऐसे में दिन के समय किसी के बीमार पड़ने पर पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर आ जाती है। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में होने के बावजूद उन्हें आदिम युग की तरह जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है।

.......कोट
दांगण क्षेत्र की सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सड़क की स्थिति को दुरुस्त किया जाएगा ताकि स्थानीय निवासियों को आवाजाही में हो रही दिक्कतों से राहत मिल सके। इस संबंध में कार्ययोजना तैयार कर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। -विनोद सिंह जीना, ईओ, नगर पालिका बागेश्वर


.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed