सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women's strike against alcohol, guarding village borders

Bageshwar News: शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रहार, गांव की सीमाओं पर दे रहीं पहरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Women's strike against alcohol, guarding village borders
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। सरयू घाटी के दूरस्थ सूपी और झूनी गांव की महिलाओं ने शराब के खिलाफ एक सशक्त मोर्चा खोल दिया है। नशे की लत से परिवारों को बचाने के लिए महिलाओं ने न केवल शराब पर प्रतिबंध लगाया है बल्कि गांव की सीमाओं पर पहरा देना भी शुरू कर दिया है। गांव में आने वाले प्रत्येक वाहनों की महिलाएं तलाशी ले रही हैं।
Trending Videos

बीडीसी सदस्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों गांवों की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि गांव के भीतर शराब पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। अब किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक कार्यक्रम में शराब नहीं परोसी जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगाने और सामाजिक बहिष्कार करने जैसे कड़े प्रावधान किए गए हैं। नशे के अवैध परिवहन को रोकने के लिए महिलाएं बेहद सतर्क हैं। झूनी की प्रधान पार्वती देवी ने बताया कि गांव में आने वाली प्रत्येक गाड़ी और सवारियों के सामान की गहनता से जांच की जाती है। इसके लिए महिलाओं की सुबह और शाम दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। सूपी गांव की महिलाएं तलाई तोक में चेकिंग करती हैं जबकि झूनी गांव में वहां की महिलाएं मोर्चा संभालती हैं। महिला मंगल दल अध्यक्ष भागुली देवी ने बताया कि चेकिंग के दौरान यदि कोई बाहरी व्यक्ति या बराती शराब लेकर आता है तो शराब को तत्काल जब्त कर लिया जाता है। जब्त शराब को संबंधित व्यक्ति के वापस जाते समय ही लौटाया जाता है। यदि कोई ग्रामीण शराब लाते हुए पकड़ा जाता है तो उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed